Featured Posts

[Travel][feat1]
Seo Services

answers to life

आज मेरे लफ्ज़ो में वो आवाज़ नहीं है ,
आज मेरे गुनगुनाने में वो  साज़ नाहि है ,
मै सच कहती हूँ  ,
आज मेरे जीने में वो आराम नहीं है।  

 जिसे समझ न थी दुनिया की आज उसे समझ हो चुकी है 
सच कड़वा लगता है लेकिन ,कड़वी बात ही सही है 
वहम , छल और मुखोटो से ढकी  हुई है ज़िंदगी 
देख रही हु समाज की ये बढ़ती हुई दरिंदगी।  

मै सच कहती हूँ  
आज मेरे लफ्ज़ो में वो आवाज़ नहीं है ,
आज मेरे गुनगुनाने में वो  साज़ नाहि है ,

समाज की बात कर कर के लोग पाप करते है ,
इसलिए तो राम भी सीता का त्याग करते है,
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ये तो सभी कहते है ,
पर सच का पहलु तो कुछ और ही है ,
इसीलिए बेटी न हो लोग दुआ करते है। 

मै सच कहती हूँ  
आज मेरे लफ्ज़ो में वो आवाज़ नहीं है ,
आज मेरे गुनगुनाने में वो  साज़ नाहि है ,
  
सवाल कई है जवाब नहीं है ,
समाज की डोर का कोई छोर नहीं है। 
जीने भी न दे और मरने का सवाल नहीं है ,
समाज की बात अपने आप में ही नयी है। 

मै सच कहती हूँ  
आज मेरे लफ्ज़ो में वो आवाज़ नहीं है ,
आज मेरे गुनगुनाने में वो  साज़ नाहि है ,

सोचती हु वो दुनिया कैसी होगी 
जहाँ इंसान इंसान और दुनिया प्यार भरी होगी 
ये दुनिया तो कई टुकड़ो में बट चुकी है 
समाज के आगे ये तो कबसे झुक चुकी है। 

मै सच कहती हूँ  
आज मेरे लफ्ज़ो में वो आवाज़ नहीं है ,
आज मेरे गुनगुनाने में वो  साज़ नाहि है ,

किताबो में कुछ और और जीने  में कुछ और
 शिक्षको की शिक्षा हो चुकी है ,
मानते है लोग गुरुओ को पर नियत वही है ,
मानते है प्यार को पर जाती पे बात अड़ी  है। 
न जाने किस समाज से ये दुनिया जुड़ी  है 

( किस समाज को हम सदियों से ढो रहे है ,लड़की को 
दोस्त सावधानी से घर पोहंचा दे, उसे ये कुलटा कहते  है ,
और अकेली लड़की को भी उल्टा ही कहते  है। )
कैसे आज के मासूम भी सुरक्षित नहीं है ,
आजकल तो ये घटनाये भी कई है ,
कैसे अपनों की ही नियत बुरी है ,
लड़कियों को पैदा न करना ही सही है ?

मै सच कहती हूँ  
आज मेरे लफ्ज़ो में वो आवाज़ नहीं है ,
आज मेरे गुनगुनाने में वो  साज़ नाहि है ,

क्या ये दुनिया परियो की कहानी है? 
बहुत सुन्दर है जैसा नानी कहती है ?
ये सोच सोच कर बड़े होने का मज़ा  सा अता  है 
पर छीन ले कोई बचपन और सज़ा का मोड़ अता है।  

मै सच कहती हूँ  
आज मेरे लफ्ज़ो में वो आवाज़ नहीं है ,
आज मेरे गुनगुनाने में वो  साज़ नाहि है ,

अब तोह बचपन भी बचपन सा नहीं रहा है ,
बड़े होने और छोटे रहने में भी  कोई फर्क नहीं रहा है। 
वो भी ज़माना था जब दुनिया बचपन में ही अच्छी थी 
आज तो सवाल यही है कि  ये दुनिया कब सच्ची थी। 

आज मेरे लफ्ज़ो में वो आवाज़ नहीं है ,
आज मेरे गुनगुनाने में वो  साज़ नाहि है , 
मै सच कहती हूँ  ,
आज मेरे जीने में वो आराम नहीं है।  
               
                                           Shailza Gathania



answers to life answers to life Reviewed by जीवन का सत्य on February 08, 2018 Rating: 5
# RK creations...
Reviewed by जीवन का सत्य on December 04, 2017 Rating: 5

intezaar...

इंतज़ार। 

तुझसे प्यार कैसे करूँ ,
ये ख्याल मन  में आता है ,
और बस यहीं मन में रह जाता है।
तेरा इंतज़ार कैसे  करूँ ,
ये वक़्त रुक जाता  है ,
और बस यहीं  थम जाता है। 


 तू हसीं है तू जहान है ,
तू खुदा के समान है ,
तेरा सजदा करू या नहीं
यही ख्वाब सा रह जाता ,
  और आँखों में कहीं छुप सा जाता है।


  तू ही आशिकी   है, तू जुनूं है, तू ही सुकून है ,
या फिर खुदा ने रेहम फ़रमाया है ,
तेरी हर अदा का ज़िक्र  ,
 मेरी ज़ुबान पर आता है ,
  और बस यहीं ज़ुबान पर ठहर जाता है।


तुझसे प्यार कैसे करूँ ,
ये ख्याल मन  में आता है ,
और बस यहीं मन में रह जाता है।
तेरा इंतज़ार कैसे  करूँ ,
ये वक़्त रुक जाता  है ,
और बस यहीं  थम जाता है।         
                                            - शैल्जा  गथानिया
intezaar... intezaar... Reviewed by जीवन का सत्य on September 15, 2017 Rating: 5

##RK creations##

Reviewed by जीवन का सत्य on September 02, 2017 Rating: 5

Humanity



Image may contain: sky, ocean, outdoor and nature


See we grew up even on the hills,

But humanity is buried down the building...
Today see the cars and all increased motor vehicles ,
But parking space is getting less and increased accidents and more pollution..
Lots of flats has been bought ;
But parents where to live their childrens always have an isue to thought....
Beauty is achieving by means of make up;
Hearts are broken by lust and multiple layers of technology misuse dusts...
We have whats app fb insta to show ownself happi;;
But we real lack a true best gossip...
Time changed and we too...
But with advancing we have to save humanity not the upcoming thrusts.....


Rk creations [RAJAT KAUNDAL]
## teach your children to dwell humanity not insanity##

Humanity Humanity Reviewed by जीवन का सत्य on September 01, 2017 Rating: 5

Humanity is the religion

Religion is a small word with a whole world inside . But without understanding it we put our action on the name of it . Religion doesn't teach us to hurt some one . Religion teaches us the way we live. It teaches us to be reasonable for our action . It teaches how we can live good lives . How we can be good and get closer to the god the almighty above us . Fighting and terrorising on the name of religion is not what a religion is. Hurting innocents is prohibited in every religion. This world is created by god and it will be destroyed by him only. Human being are his creation and he has the right to do any thing to him. Religion doesn't teach you to hurt some one . Religion teaches us the way we live. It teaches us to be reasonable for our action . It teaches how we can live good lives . How we can be good and get closer to the god the almighty above us . Fighting and terrorising on the name of religion is not what a religion is. Hurting innocents is prohibited in every religion. This world is created by god and it will be destroyed by him only. Human being are his creation and he has the only right to do good or bad....he told us to be a good human being .....but wait think ones are we? The day we become good human being the world will be fullfilled by peace and harmony....
Humanity is the religion Humanity is the religion Reviewed by जीवन का सत्य on August 28, 2017 Rating: 5

kash..




                                              काश। ....... 


काश यूँ  तू अपना सा होता ,
मै  तुझमे और तू मुझमे कहीं होता। 

वो पल वो लम्हे आज भी उतने ही हसीं है ,
जितनी तेरी यादों के सपने रंगीन है। 
तेरी आँखों के बहे हर आंसू ने दिल को मोम बना दिया 
पर आज मेरा हर आंसू तूने पत्थर बना दिया। 

काश यूँ तू अपना सा होता ,
मै  तुझमे और तू मुझमे कहीं होता। 

हँसते है हंसाते है हर गम को गले लगाते  है ,
कोई पूछ ले तो मज़ाक से बन जाते है। 
पर तेरे प्यार को सवालों से बचाते  है ,
क्यूंकि आज भी तुझे हम अपना ही बताते है। 

काश यूँ  तू अपना सा होता ,
मै  तुझमे और तू मुझमे कहीं होता। 


 कैद है तेरी हंसी इन आँखों में ,
कैद है तेरी ख़ुशी मेरी बातों में ,
कैद है तू हरदम  मेरी यादों  में ,
तू यूँ आज़ाद न होता, अगर तू इस तरह मेरा न होता। 

काश यूँ  तू अपना सा होता ,
मै  तुझमे और तू मुझमे कहीं होता। 

                                                -shailza  gathania 




kash.. kash.. Reviewed by जीवन का सत्य on August 12, 2017 Rating: 5
ads 728x90 B
Powered by Blogger.